spot_img

Thane : पुरानी दुश्मनी में हत्या का प्रयास

ठाणे : ठाणे के राबोडी में एक व्यक्ति पर प्राणघातक हमला किया गया। स्थानीय राबोडी पुलिस का कहना है कि हत्या के प्रयास में आरोपी ने जानलेवा हमला किया था पुलिस का कहना है कि पुरानी दुश्मनी में आरोपी अतुल ने दिनेश चव्हाण के घर पर उपस्थित आशिष अशोक राजभर के ऊपर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हुआ। आरोपी अतुल के खिलाफ राबोडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
फरियादी आशिष अशोक राजभर (21) आझाद नगर का निवासी है। वह अपने दोस्त दिनेश चव्हाण के घर में बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी अतुल ने घातक हथियार से उस पर हमला किया। बताया जाता है कि दोनों के बीच पहले से ही दुश्मनी थी। दोनों एक दूसरे के परिचित थे। आरोपी अतुल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

Explore our articles