spot_img

Mumbai: मुंबई में नौसेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, तीन कर्मियों को बचाया गया

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) भारतीय नौसेना (Indian Navy) के एक हेलीकॉप्टर को बुधवार को मुंबई के तट पर आपात स्थिति में उतारा गया और इसमें सवार तीन कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस आधुनिक ‘लाइट हेलीकॉप्टर’ (एएलएच) ने नियमित उड़ान भरी थी और तट के निकट उतरा। अधिकारी ने बताया कि नौसेना के गश्ती विमान द्वारा तत्काल यह सुनिश्चित किया गया कि चालक दल के तीन सदस्यों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। उनका कहना है कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए है।

Explore our articles