spot_img

Johannesburg: प्रणवी, रिधिमा ने जोबर्ग लेडीज ओपन में कट मे प्रवेश किया

Johannesburg

जोहानिसबर्ग: (Johannesburg) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स और रिद्धिमा दिलावरी ने तीन लाख यूरो (लगभग 2.62 करोड़ रुपये) जोबर्ग लेडीज ओपन के कट में जगह हासिल करने में सफल रही।

रिद्धिमा ने सनशाइन लेडीज टूर पर पाँच टूर्नामेंट में से चौथे में कट हासिल किया। वह दो दौर के बाद इवन पार स्कोर के साथ संयुक्त-29वें स्थान पर हैं। प्राणवी उनसे बेहतर प्रदर्शन कर एक अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर है।

तीन अन्य भारतीय गोल्फर वाणी कपूर (75-78), अमनदीप द्राल (76-78) और दीक्षा डागर (78-77) गुरुवार को कट में जगह बनाने में विफल रहे।

New Delhi :पूर्व कप्तानों की इमरान खान के इलाज की मांग

नई दिल्ली : (New Delhi) दुनिया भर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों (former international cricket captains) के एक समूह ने पाकिस्तान सरकार से अपील...

Explore our articles