spot_img

Washington: संरा में गांधीवादी विचार और दर्शन पर कार्यक्रम आयोजित करेगा भारत

Washington

वाशिंगटन: (Washington) संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में यूक्रेन संकट पर चल रही चर्चा के बीच भारत ने कहा कि वह आज यानी बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गांधीवादी विचार और दर्शन पर एक कार्यक्रम की मेजबानी करेगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और ‘यूनिवर्सिटी ऑफ पीस एट इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल चैम्बर’ द्वारा किया जा रहा है। इसमें दुनियाभर के राजनयिकों के हिस्सा लेने की संभावना है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का शुक्रवार को यूक्रेन संकट पर चर्चा करने का कार्यक्रम है। भारत के स्थायी मिशन ने एक ट्वीट में इस कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की।यह घोषणा ऐसे वक्त की गयी जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन पर विशेष आपात सत्र आयोजित किया।

Mumbai : ‘नागिन 7’ की गलती पर बोलीं एकता कपूर

मुंबई : (Mumbai) टीवी का चर्चित शो नागिन 7 (popular TV show Naagin 7) इन दिनों एक बड़ी तकनीकी गलती के कारण विवादों में...

Explore our articles