spot_img

Ranchi: झारखंड सरकार ने ताजिकिस्तान में फंसे हुए श्रमिकों की वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया

रांची:(Ranchi) झारखंड सरकार (Jharkhand government) ने मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान में भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर राज्य के प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, जो पिछले कई महीनों से वहां फंसे हुए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के तहत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष (एसएमसीआर) ने पुष्टि की कि राज्य के 35 श्रमिक ताजिकिस्तान में फंसे हुए हैं और वह उनके संपर्क में है।

एसएमसीआर के जॉनसन टोपनो ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘श्रम विभाग की ओर से ताजिकिस्तान में भारतीय दूतावास को एक ई-मेल 15 फरवरी को भेजा गया था, जिसमें राज्य के श्रमिकों की वापसी में तेजी लाने का अनुरोध किया गया और एक पत्र भी भेजा गया है।’’

नियंत्रण कक्ष के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि श्रमिक पिछले साल अक्टूबर और दिसंबर के बीच ताजिकिस्तान के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘श्रमिकों का मुख्य मुद्दा यह है कि उन्हें उनका वेतन नहीं मिल रहा है और वे अपने मूल स्थान पर लौटना चाहते हैं। हम उनके दावों का सत्यापन कर रहे हैं।’’

Kolkata : पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार का गठन, शुभेंदु अधिकारी संग पांच मंत्रियों ने ली शपथ

कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।...

Explore our articles