spot_img

BAREILLY : बरेली में शादी समारोह में नाबालिग के सिर पर बोतल से प्रहार, मौत

बरेली : बरेली में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नृत्य कर रहे एक किशोर ने अपने हम उम्र ग्यारह वर्षीय लड़के पर कांच की बोतल से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अखिलेश चौरसिया ने बताया कि बरेली में नवाबगंज थाना क्षेत्र के रत्नानद पुर गांव में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर नृत्य करते समय दोनों किशोरों के बीच विवाद हुआ और उनमें से एक ने दूसरे पर सॉस की बोतल से हमला कर दिया। उनके अनुसार घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

एसएसपी ने कहा कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जो घटना के तुरंत बाद घटनास्थल से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसएसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles