spot_img

VASAI : वसई रोड एवं वैतरना स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन ब्लॉक

मुंबई : रेल पथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु वेस्टर्न रेलवे द्वारा शनिवार, 11 फरवरी एवं रविवार, 12 फरवरी, 2023 के बीच की मध्यरात्रि को वसई रोड तथा वैतरना स्टेशनों के बीच 23.50 बजे से 02.50 बजे तक अप फास्ट लाइनों पर तथा 01.30 बजे से 04.30 बजे तक डाउन फास्ट लाइनों पर 3 घंटों का रात्रिकालीन ब्लॉक लिया जायेगा। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 19101 विरार-भरूच मेमू अपने निर्धारित प्रस्‍थान समय 04.35 बजे की बजाय 15 मिनट की देरी से अर्थात विरार से 04.50 बजे प्रस्थान करेगी। तदनुसार,वेस्टर्न रेलवे के उपनगरीय खंड पर रविवार, 12 फरवरी, 2023 को कोई दिवसकालीन ब्‍लॉक नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles