सीएम शिंदे ने काटा अपने जन्मदिन का केक
ठाणे: (Thane) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर आज ठाणे शहर में दिव्यांग और विशेष बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्म दिवस दिवस मनाया। इसी मौके पर दिव्यांगों के रोजगार मेलावा में भी वे शरीक हुए तथा शुभेच्छा दी। जबकि कोपरीपांचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किशन नगर के बच्चों के बीच सीएम शिंदे ने खाद्य पदार्थ और नोटबुक का वितरण भी अब अपने हाथों से किया। विदित हो कि स्वयम दिव्यांग पुनर्वसन केंद्र की ओर से ठाणे के स्वर्गीय गंगूबाई संभाजी शिंदे सभागृह में दिव्यांग रोजगार मेलावा का आयोजन सीएम शिंदे के जन्म दिवस के अवसर पर किया गया था। इस मेलावा में भी सीएम शिंदे शामिल हुए और उन्होंने यहां दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर विशेष बच्चों के साथ हाथों केक काटे गए। इस अवसर पर दिव्यांगों के रोजगार के लिए उपयोग स्वयं स्वयम एप का अनावरण, स्वयंम झेप स्मरणिका व वेबसाईट का अनावरण भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया गया। इस ऐप के माध्यम से दिव्यांगों को उपयुक्त रोजगार के बारे में बेहतर जानकारी उपलब्ध हो पाएगी। शिंदे ने दिव्यांग रोजगार मेलावा में शामिल होकर उसका निरीक्षण भी किया और उन्होंने आयोजकों इसके लिए बधाई भी दी। इस मौके पर स्वयम की संस्थापक डॉ. निता देवळालकर भी उपस्थित थीं।
शिंदे के हाथों भित्ति चित्र का भी अनावरण
दूसरी ओर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विधानसभा क्षेत्र में भी उनके जन्म दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इसी दौरान शिंदे के हाथों वहां के बच्चों के बीच खाद्य पदार्थ और नोटबुक आदि का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सीएम एकनाथ शिंदे की धर्मपत्नी लता शिंदे भी उपस्थित थीं। वही सीएम शिंदे के हाथों इस अवसर पर भित्ति चित्र का भी अनावरण किया गया।उक्त कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आनंद आश्रम भी गए। जहां उन्होंने स्वर्गीय आनंद दिघे की प्रतिमा पर पुष्पहार का अर्पण कर उनका अभिवादन किया । इस मौके पर सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे व पूर्व महापौर नरेश म्हस्के आदि भी उपस्थित थे।
आनंद आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतकों की भीड़
इस मौके पर सीएम शिंदे को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए आनंद आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतकों की भीड़ इकट्ठी थी। शिंदे ने इन तमाम शुभचिंतकों की शुभेच्छा को स्वीकार किया और उनसे मुलाकात की । इस अवसर पर स्कूली बच्चों को बैग और क्रिकेट किट का भी वितरण शिंदे के हाथों किया गया।


