spot_img

New Delhi : दिल्ली हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी की कोशिश के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली: (New Delhi) दिल्ली हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आ रहे दो यात्रियों को 1.95 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि आरोपियों को दो फरवरी को तब गिरफ्तार कर लिया गया जब वे दुबई से एअर इंडिया के विमान से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे।इसमें कहा गया कि सामान की जांच और यात्रियों की व्यक्तिगत तलाशी में 3.830 किलोग्राम सोना बरामद हुआ।बयान में कहा गया कि बरामद सोने को जब्त कर लिया गया और यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें आरोपियों के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई।

Madrid Open 2026 : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : (Madrid) मैड्रिड ओपन (Madrid Open) में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles