spot_img

Lucknow : वाणिज्यिक और छोटे सिलेंडर की मूल्यवृद्धि के फैसले काे सरकार वापस ले : माले

Lucknow: Government Must Withdraw Decision to Hike Prices of Commercial and Small Cylinders: CPI (ML)

लखनऊ : (Lucknow) भाकपा (ML) ने वाणिज्यिक और पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि की आलोचना की है और इसे महंगाई बढ़ाने वाला फैसला बताया है। पार्टी ने मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग की है। साथ ही कहा है कि घरेलू सिलेंडर की कीमत हाल ही में, ईरान युद्ध शुरु होने के बाद बढ़ाई गई थी और पेट्रोल-डीजल सहित घरेलू सिलेंडर (domestic cylinders) की कीमतों में पुनः बढ़ोतरी करने का कोई भी विचाराधीन प्रस्ताव जनविरोधी है और इसे रदद् किया जाना चाहिए।

माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव (Sudhakar Yadav) ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि सरकार का यह तर्क आश्वस्त करने वाला नहीं है कि वाणिज्यिक व छोटू सिलेंडर महंगा होने से आम आदमी प्रभावित नहीं होगा। शहरी मजदूरों, दैनिक आजीविका कमाने वालों और गरीब लोगों की बड़ी संख्या रेहड़ी पटरी, ठेले-खोमचों, सड़क किनारे खानपान की सामग्री बेचने वाले दुकानों, छोटे होटलों से भोजन व खाद्य सामग्री प्राप्त करती है। इसके अलावा ढेर सारे उत्पाद, जिनका इस्तेमाल आम घरों में होता है, उद्योगों में बनते हैं। इन सभी में वाणिज्यिक सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। छोटू सिलेंडर भी गरीब परिवार और छात्र इस्तेमाल करते हैं। इन सिलेंडर के दाम बढ़ने से ये सभी तबके प्रभावित होंगे।

New Delhi : देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का परीक्षण, आपदा हाेने पर तुरंत मिलेगी सूचना

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार ने आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों तक त्वरित सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट...

Explore our articles