spot_img

THANE : निकाली गई भव्य कलश यात्रा

ठाणे : श्री वाघदेवी मंदिर आश्रम के जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन ठाणे वागले इस्टेट के रामनगर में किया गया था। इस अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा भी निकली गई।इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। जय भवानी, जय अम्बे की गूंज के साथ कलश यात्रा आगे बढ़ी। इस अवसर पर महाभंडारे का भी आयोजन किया गया था ,जिसका साधू संत सहित अन्य लोगों ने लाभ लिया। श्री वाघदेवी मंदिर आश्रम का जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा लता ताई एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर श्री वाघदेवी मंदिर आश्रम के महंत स्वामी ओंकारानंद ने यहां आए भक्तों को आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि इस आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह मंदिर भक्तों के आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस दौरान उपशाखा प्रमुख सचिन कांबले, पूर्व नगर सेवक डा जितेन्द्र वाघ , पूर्व नगर सेविका शिल्पा वाघ ,पूर्व नगर सेविका मनीषा सचिन कांबले सहित काफी संख्या में साधु संत व भक्त उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles