सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi) कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को यूपी बोर्ड के मेधावी बच्चों को टैबलेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी की उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने मेधावियों को टैबलेट प्रदान करते हुए आग की परीक्षा में पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा, छात्र-छात्राओं के आगे बढ़ने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई ज रही हैं। प्रतियोगी बच्चों को निशुल्क कोचिंग की भी सुविधा दी जा रही है। प्रदेश सरकार की तरफ से दिए जा रहे टैबलेट बच्चों को आनलाइन पढ़ाई में काफी सहूलियत होगी। यह टैबलेट मेधावियों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा।

औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने सभी बच्चों को आगे की पढ़ाई और परीक्षा की शुभकामना दी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बच्चों को आगे बढ़ने के टिप्स दिए और परीक्षाओं की शुभकामना दी। जिलाधिकारी ने बताया कि आज यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में बेहतरीन सफलता अर्जित करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बच्चों को टैबलेट दिया गया।


