आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) गंगानगर के थरवई थाना क्षेत्र में एक किसानकी हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह किसान का शव खेत में पाया गया। मामले की जानकारी होने पर मुकामी पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा। पुलिस उक्त मामले में तफ्तीश कर रही है। किसान की हत्या का यह मामला हेतापट्टी गांवका है।
जानकारी के मुताबिक हेतापट्टी निवासी राधुराम यादव (50) पुत्र स्व. बृजलाल यादव अविवाहित था। वह अकेले ही जीवनयापन करता था। बताया जाता है कि कुछ समय पहले ही उसने अपनी जमीन बेची थी। शुक्रवार सुबह उसका शव खेत में पाया गया। सुबह खेत की तरफ गए लोगों को इसकी जानकारी होने पर मौके पर लोगों का मजमा लग गया। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे।
मामले की खबर पर स्थानीय पुलिस के साथ उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जबकि फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया। मुकामी पुलिस के द्वारा आसपास के लोगों व मृतक के रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। थरवई पुलिस का कहना है कि शव को चीरघर भेज दिया गया है। जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।


