spot_img

Prayagraj : टीबी रोगियों की नियमित देखभाल को सीएचसी ने 20 रोगियों को अपनाया

गोद लिए हुए टीबी मरीजों को प्रदान की गई पौष्टिक आहार वाली किट
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा टीबी से ग्रसित गरीब मरीजों की मदद के लिए एक नई पहल शुरू की गई है, इसके तहत मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद के सभी सीएचसी के अदीक्षक और डाक्टर के द्वारा टीबी मरीजों से मिलाकर उन्हे समय-समय पर पौष्टिक खुराक व दवाएं दी जा रही हैं।
इसी पहल के तहत सीएचसी शंकरगढ़ में तपेदिक से ग्रस्त गरीब बेसहारा मरीजों को उन्हे किट प्रदान किया गया। गणतंत्र दिवस के मौकेपर सीएचसी अधीक्षक डा. अभिषेक सिंह व स्थानीय व्यापारियों ने चना, मूंगफली, प्रोटीन पाउडर व दवाओं की किट प्रदान की। डा. रीता सिंह और संजय सिंह ने मरीजों के सेहत की जांच की और उन्हे नियमित दवाओं के सेवन की सलाह दी।
पहाड़ी क्षेत्र में स्थित शंकरगढ़ के 20 टीबी रोगियों को सीएचसी शंकरगढ़ ने गोद लिया है, जिन्हे नियमित रूप से पौष्टिक आहार व दवाओं की किट प्रदान की जाती है। सीएचसी अधीक्षक डा. अभिषेक सिंह व डा. रीता सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के उन गरीब टीबी पीड़ितों की देखभाल करना है, जो सही तरीके से खानपान नहीं कर पा रहे हैं, जिस वजह से बीमारी उन्हें लंबे समय तक अपनी चपेट में लिए रहती है।
अधीक्षक ने बताया कि ऐसे रोगियों को चिन्हित कर उन्हें प्रोटीन से जुड़ी सभी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और इस बात की मॉनिटरिंग भी की जाएगी कि हर मरीज समय पर दवा खा रहा है कि नहीं। अगर समय पर दवा नहीं खा रहा है तो बुलाकर उसे समझाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles