spot_img

Bengaluru: मैसुरु जिले में तेंदुआ पकड़ने के लिए कार्यबल गठित किया जाए: बोम्मई ने अधिकारियों से कहा

बेंगलुरु:(Bengaluru) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai) ने अधिकारियों को मैसुरु जिले के टी नरसीपुर तालुक में अब तक चार लोगों की जान ले चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए कार्यबल गठित करने का निर्देश दिया है।

बोम्मई ने वन विभाग एवं मैसुरु जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंगलवार शाम यहां एक बैठक में तेंदुए के हमलों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की अैर संबंधित अधिकारियों को उसे पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि टी नरसीपुर तालुक में तेंदुए को खोजने के अभियान में 158 लोग शामिल हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि बोम्मई ने वन विभाग से उस जगह के तीन से चार किलोमीटर के दायरे में गश्त करने को कहा, जहां तेंदुए के हमले की ताजा घटना हुई हैं।

उन्होंने इस बात पर गौर किया कि तालुक के कुल 21 गांव तेंदुए के खतरे से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर सशस्त्र रिजर्व पुलिस की भी मदद ली जाए।

तालुक के होरालहल्ली गांव में पिछले सप्ताह तेंदुए के कथित हमले का शिकार हुए 11 वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला था।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles