spot_img

Bhadohi : पोस्टर, निबंध, कहानी और सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में सोमवार को पोस्टर, सलाद डेकोरेशन, निबंध और कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्नातक प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सभी प्रतियोगिताओं ने छात्राओं ने अलग-अलग प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। पोस्टर, कहानी, निबंध के साथ गृह कला में निपुण छात्राओं ने सलाद की भव्य सजावट कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं विजेता का चयन निर्णायक मंडल में शामिल प्राध्यापक डा. आराधना वर्मा, डा. विनोद कुमार मिश्र, डा. रीना सिंह, डा. लक्ष्मी यादव, डा. सुचिता वर्मा, डा. अरविंद कुमार उपाध्याय, प्रकाश चंद्र गुप्त एवं डा. सोहन कुमार यादव ने किया। आयोजन में प्राचार्य डा. बृजकिशोर त्रिपाठी ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles