spot_img

NAVI MUMBAI : अविवाहिता ने जन्म देते ही बच्ची को जान से मारा, कई महीनों से छिपा रखा था राज

पुरुषोत्तम कनौजिया
नवी मुंबई : नवी मुंबई के उलवे में शनिवार रात करीब 1 बजे एक अविवाहित युवती ने जन्म देते ही बच्ची को शौचालय से नीचे फेंक दिया, जिससे बच्ची की जान चली गई। बच्ची की लाश को नीचे देखकर एक व्यक्ति ने फोनकर पुलिस के इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पास जाकर देखा तो नार से लिपटी एक बच्ची पड़ी थी। पुलिस की टीम ने तुरंत एम्बुलेंस को बुलाया और उसमें बच्ची को डालकर वाशी के महानगर पालिका अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने बच्चीं का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस की टीम ने फिर से वहां जाकर छानबीन शुरू की, तो जहां पर बच्ची की लाश मिली थी उसके ठीक ऊपर दूसरी मंजिल के बाथरूम में कांच नहीं दिखा। पुलिस ने दूसरी मंजिल पर जाकर पूछताछ की तो घर मालिक ने बताया कि उसकी साली की लड़की के पेट में दर्द हो रहा था, तो वह रिक्शा लेने गया था। जब वापस आया तो उसे बाहर भीड़ दिखी, तो उसने भी वहां जाकर देखा तो एक बच्ची पड़ी थी। तुरंत वह ऊपर आया और उस लड़की को बोला रिक्शा नीचे आ गया है, चलो अस्पताल, जिस पर लड़की ने कहा कि उसका दर्द कम हो गया है और वह सो गई। उसके इस बयान पर पुलिस को शक हुआ और लड़की से पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया । पुलिस उसे नेरुल के महानगर पालिका अस्पताल ले गई और जांच के लिए कहा तो उसने डॉक्टरों को पूरी घटना बता दी । उसने बताया कि उसी ने जन्म देकर लड़की को फेंक दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़की पर केश दर्ज कर लिया । लड़की ने बताया कि इस बारे में उसने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को कुछ नही बताया था। उसने बताया कि वह गर्भवती तो थी लेकिन उसका पेट ज्यादा नहीं बढ़ा था, इसलिए किसी को कुछ शक भी नहीं हुआ और वह आराम से अपनी मौसी के यहां रह रही थी।

Supaul : बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सुपौल : (Supaul) बिहार सरकार ने राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। गृह विभाग (Special Branch) की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles