ठाणे : मुंब्रा के कौसा परिसर में स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर अपराधियों में 15 लाख से अधिक मूल्य का मोबाइल चुरा लिया। इस मामले में मुंब्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच पड़ताल हो रही है। फरियादी अफजल जुबेर बाटलीवाला (39 ) की मोबाईल शॉप बी एन एक्स स्मार्ट फोन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। अज्ञात अपराधियों ने इस मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। फरियादी का कहना है कि अपराधी 15 लाख से अधिक मूल्य के मोबाइल चुरा ले गए है। मुंब्रा पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परंतु अब तक किसी भी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा है। वैसे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की को लेकर स्थानीय पुलिस पूरी तरह चौकस है। जल्द ही अपराधी गिरफ्तार किए जाएंगे।


