तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मिर्जापुर: (Mirzapur) मिर्जापुर मंडल (मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही) के स्पेशल एजुकेटर्स के लिए आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार की शाम समापन हो गया। अंतिम दिन के प्रशिक्षण शुरुआत सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुई। अंतिम दिन स्पेशल एजुकेटर्स को होम बेस्ड एजुकेशन, अभिभावक परामर्श, भावनात्मक सहयोग, केयर गिवर का मार्गदर्शन करने पर विस्तार सेचर्चा की।एसआरजी संजय ने विभिन्न श्रेणी वाले दिव्यांगों के लिए होम बेस्ड एजेकुशन की आवश्यकता, इसकी तैयारी, शिक्षा देने के तौर-तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा केशराज सिंह ने गंभीर दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को किस प्रकार से परामर्श दिया जाए, किस प्रकार से उन्हे शिक्षा से भावनात्मक रूप से जोड़ा जाए, इस पर चर्चा की।
मास्टर ट्रेनर मिथिलेश तिवारी ने बाल विकास के प्रमुख घटक 6एफ के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया, साथ ही दिव्यांगोंके माता-पिता को कैसे उचित सलाह दीजाए, विस्तार से समझाया। इसके अलावा बहु दिव्यांग, गंभीर दिव्यांग बच्चों को शिक्षण-प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए एक-एक बिंदु पर उपजने वाली शंका का समाधान भी किया गया। मास्टर ट्रेनर अशोक गौतम और कुलदीप ने होम बेस्ड एजुकेशन के तहत पारिवारिक गतिविधियों और उसमें दिव्यांगों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर की जानकारी दी।इसके अलावा प्रशिक्षण के अंतिम दिन अशोक गौतम ने समर्थ एप की जानकारी दी। एसआरजी संजय नीलम ने लार्निंग आउटकम पर प्रकाश डाला। अंत में बीएसए गौतम प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त किया।


