spot_img

Prayagraj : विपरीत राजनैतिक विचारधारा के बावजूद मेरे सुख-दुख के साथी थे केशरीनाथ त्रिपाठीः रेवतीरमण सिंह

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व सांसद कुंवर रेवतीरमण सिंह ने कहा, यह मेरे लिए अपूर्णनीय क्षति है। विपरीत विचारधारा की राजनीति के बावजूद हमारे व्यक्तिगत संबंध बहुत ही आत्मीय व मधुर थे।
कुंवर रेवतीरमण सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुत सालों तक हम लोगों का साथ रहा। विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने हमेशा मुझे सदन में समय दिया। हम दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी रहे। इसके साथ ही कुंवर रेवतीरमण सिंह ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह ने भी केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उज्ज्वलरमण सिंह ने कहा, बहुत ही अल्प समय के लिए उत्तर प्रदेश सदन में उनसे कुछ सीखने को मिला। पंडितजी भारतीय संविधान व लोकतांत्रिक विषय ज्ञाता थे। उनके निधन से एक अध्याय का अंत हो गया। इसी क्रम में सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि धीरे-धीरे, पूर्ण समर्पित, ईमानदार राजनीति करने वाले लोगों का अभाव होता जा रहा है। अब तो मैनेजमेंट की राजनीति का दौर आ गया, जिसमें धनबल हाबी हो गया जो भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। विनय कुशवाहा ने केशरीनाथ त्रिपाठी के राजनीति का मजबूत स्तंभ करार दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles