
आलोक गुप्ता
प्रयागराज : डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने गुरुवार को पार्टी की संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं की अहमियत सबसे अधिक होती है। कार्यकर्ता ही पार्टी का भविष्य तय करते हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने पार्टी कार्य़कर्ताओं से अभी से मैदान में उतरने की अपील की।
डिप्टी सीएम ने कहा, पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के साथ गांव-गांव जाएं और इसकी जानकारी देते हुए गांव के लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरुक करें। गांवों में चौपाल का आयोजनकर उनकी समस्याएं भी सुनें, ताकि उनका निस्तारण करवाकर जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्य़कर्ताओं को अभी से तैयार रहने का गुरुमंत्र देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि इस चुनाव में पिछली बार की अपेक्षा और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
अंदावा के त्रिवेणी होटल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य़ के अलावा जिलाध्यक्ष गंगापार सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पूर्व कार्य़क्रम स्थल पर पहुंचने से पहले डिप्टी सीएम का कार्य़कर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम से खाली होने के बादउप मुख्यमंत्री वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।


