spot_img

Thane: पुलिस की अनुमति के बिना रैली निकालने के लिए आयोजक, अन्य पर मामला दर्ज

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
ठाणे:(Thane)
पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अधिकारियों की अनुमति के बिना एक रैली आयोजित करने के आरोप में एक व्यक्ति और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी शहर के कामतघर में रविवार शाम रैली का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 600 लोगों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने ‘शौर्य’ परेड और बैठक आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार कर दिया था।

अधिकारी ने कहा कि अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कुछ लोगों ने रैली निकाली।

अधिकारी के मुताबिक, रैली के आयोजक और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

New Delhi : आईसीसी ने घोषित की टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, भारतीय टीम को मिले 26,39,423 अमेरिकी डॉलर

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद खिलाड़ियों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles