spot_img

JAMMU: जम्मू में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

JAMMU

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
जम्मू:(JAMMU)
जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवारको तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस (Police) ने यह जानकारी दी।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) मुकेश सिंह (Mukesh Singh) ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट सिधरा बाईपास इलाके में तवी पुल के पास घने कोहरे के बीच सुबह करीब साढ़े सात बजे मुठभेड़ शुरू हुई।

एडीजीपी ने मुठभेड़ स्थल पर पत्रकारों से कहा, ‘‘ कश्मीर की ओर जा रहे एक ट्रक के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका पीछा किया गया और सिधरा नाके के पास रोका गया। तभी उसका चालक शौच जाने के बहाने भाग निकला।’’

सिंह ने बताया कि पुलिस ट्रक की तलाशी शुरू कर ही रही थी, तभी अंदर से गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान ट्रक में आग लग गई। ऐसा माना जा रहा है कि उसमें तीन ही आतंकवादी थे जो मारे गए।

एडीजीपी ने कहा, ‘‘ ट्रक की तलाशी पूरी होने पर ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी। आतंकवादी कहां से शहर में दाखिल हुए, इसका भी पता लगाया जा रहा है। ’’ उन्होंने कहा कि उग्रवादी भारी हथियारों से लैस थे और कश्मीर की ओर जा रहे थे जब उन्हें रोका गया। ट्रक चालक की तलाश जारी है।

एडीजीपी ने कहा, ‘‘ आतंवादियों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं और वे किस संगठन से संबद्ध थे यह पता लगाया जा रहा है।’’ पुलिस महानिदेशक (DGP) दिलबाग सिंह ने: को बताया कि अभी तक तीन आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह संख्या अधिक हो सकती है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या आतंकवादी सीमा पार से आए थे और ट्रक चालक उन्हें कश्मीर ले जा रहा था, उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच 45 मिनट से अधिक समय तक मुठभेड़ चली। इस दौरान ग्रेनेड फेंके जाने के कारण कई विस्फोट भी हुए। भूसी से लदे ट्रक से धुआं निकलता देखा गया, जो मुठभेड़ में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

New Delhi : ईंधन की कीमतों में तेज उछाल से थोक महंगाई दर अप्रैल में 8.3 फीसदी पर

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी इजाफा हुआ है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles