spot_img

Gurugram: गुरुग्राम में अतिथि गृह में मृत मिला व्यक्ति

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
गुरुग्राम:(Gurugram)
चरखी दादरी जिले (Charkhi Dadri district) के बाढड़ा प्रखंड समिति के एक सदस्य का शव यहां सेक्टर 31 स्थित एक अतिथि गृह में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान बाढड़ा ब्लॉक समिति के वार्ड नंबर एक से विजयी उम्मीदवार अशोक कुमार (40) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि शव सोमवार रात अतिथि गृह के शौचालय में मिला।

सेक्टर 40 के थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बाढड़ा प्रखंड समिति के अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होना है और समिति के कुछ सदस्य अतिथि गृह में ठहरे हुए हैं। कुमार ने कहा, ‘‘हमने शव को शवगृह में रखवाया है। उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।’’

Mumbai : ‘नागिन 7’ की गलती पर बोलीं एकता कपूर

मुंबई : (Mumbai) टीवी का चर्चित शो नागिन 7 (popular TV show Naagin 7) इन दिनों एक बड़ी तकनीकी गलती के कारण विवादों में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles