spot_img

Chaibasa : चाईबासा में 10 हाथी दांत बरामद, पांच गिरफ्तार

Chaibasa: 10 ivory recovered in Chaibasa, five arrested

चाईबासा: (Chaibasa) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बुधवार को 10 हाथी दांत बरामद किए गए और इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।चाईबासा के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) सत्यम कुमार ने बताया कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने यहां बड़े पैमाने पर हाथी दांत की खरीद एवं बिक्री होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर चाईबासा वन विभाग के अधिकारियों और जिला पुलिस ने कुम्हार टोली इलाके में छापा मारकर 10 हाथी दांत बरामद किए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

वन विभाग ने एक बयान में बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग बिहार, ओडिशा और झारखंड से हैं।बयान में बताया गया कि पांचों आरोपी अवैध हाथीदांत व्यापार में शामिल किसी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य प्रतीत होते हैं।उन्होंने बताया कि बरामद हाथी दांत का बाजार में मूल्य लाखों रुपये हैं।

Explore our articles