spot_img

BHADOHI : मालगाड़ी के सामने कूदकर दे दी जान

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : वाराणसी-जंघई रेलखंड पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की है। मालगाड़ी के पायलट ने उक्त घटना का मेमो सुरियावां के स्टेशन मास्टर को दिया है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। यह घटना सुरियावां रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई है।
मृतक का नाम उदई बताया जा रहा है। मृतक की पहचान होने पर रेलवे पुलिस के जरिए घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंची तो रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उदई घर से बाहर चला गया और फिर उसके आत्महत्या की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मामूली पारिवारिक विवाद में आत्मघाती कदम उठाए जाने को लेकर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
बहरहाल, हादसे के बाद मालगाड़ी के पायलट ने स्टेशन मास्टर को मेमो दिया। इसके बाद मौके पर आई रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा।

Mumbai : ‘सूबेदार’ का पहला गाना ‘लल्ला’ रिलीज, दमदार अंदाज में दिखे अनिल कपूर

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अनिल कपूर (Actor Anil Kapoor) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सूबेदार' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच फिल्म का...

Explore our articles