
आलोक गुप्ता
प्रयागराज : कोरांव पुलिस ने लूट के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ धारा 394, 411, 323, 504, 506 3(2)5 एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज है।
यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लूटके अभियोग में वांछित चल रहे विनय सिंह उर्फ विजय सिंह पुत्र कमलेश प्रताप सिंह (निवासी ग्राम रत्यौरा, कोरांव) की तलाश की जा रही थी। आज मुखबिर की सूचना पर सब इंस्पेक्टर वंश नारायण सिंह यादव ने आरोपी को गिरगोठा नहर चौराहे के पास से धर दबोचा। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी का चालान भेज दिया गया है।


