spot_img

THANE : ठाणे में एक व्यापारी का फोन हैक कर बैंक खातों से 99.50 लाख रुपए निकाले

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यापारी का मोबाइल कथित रूप से हैक कर उसके बैंक खातों से 99.50 लाख रुपए निकाल लिए।वागले एस्टेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना 6-7 नवंबर के बीच हुई तथा नेट बैकिंग के मार्फत उसके बैंक खातों से उक्त रकम अन्य खातों में अंतरित कर ली गयी।उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपी की धरपकड़ की कोशिश चल रही है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles