
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) किराए पर रहने वाले युवक का शव आज फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मौका मुआयना किया। प्राथमिक छानबीन के बाद शव को चीरघर भेज दिया गया है। यह मामला नैनी कोतवाली क्षेत्र के चीनी मिल एरिया का है।
जानकारी के मुताबिक नैनी कोतवाली क्षेत्र के दुबे तालाब निवासी रोहित कुमार (30) पुत्र सुरेंद्र कटियार नैनी चीनी मिल एरिया में किराए पर कमरा लेकर परिवार से अलग रहता था। आशंका जताई जा रही है कि बीती रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। आज पड़ोसियों के जरिए उक्त घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची। मौके पर आई नैनी पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेते हुए चीरघर भेज दिया। सात ही घटना की जानकारी रोहित कुमार के घरवालों को दी।
नैनी पुलिस का कहना है कि शव को चीरघर भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


