spot_img

New Delhi : इंडिया सीमेंट्स को दूसरी तिमाही में 113.26 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

New Delhi: India Cements posted a net loss of Rs 113.26 crore in the second quarter.

नयी दिल्ली: (New Delhi) इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड को सितंबर, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 113.26 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की जुलाई-सितंबर तिमाही में 29.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, इंडिया सीमेंट्स की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 7.46 प्रतिशत बढ़कर 1,327.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,234.85 करोड़ रुपये थी।इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 27.16 प्रतिशत बढ़कर 1,528.01 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में खर्च 1,201.61 करोड़ रुपये रहा था।

Explore our articles