spot_img

NAVI MUMBAI : नोटा पर इतने वोट जाना सभी पार्टियों के लिए चिंतन का विषय

नवी मुंबई : महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा है कि अंधेरी उपचुनाव में नोटा को 12 हजार से ज्यादा वोट पड़ना सभी राजनीतिक दलों के लिए चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे समूह का यह बयान कि नोटा पर वोट डालने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को पैसे देकर मनाया यह उचित नहीं है। गौरतलब है कि आज अंधेरी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आए हैं, जिसमें शिवसेना नेता ऋतुजा लटके को विजय मिली है। इसी के साथ नोटा पर 12 हजार से ज्यादा वोट डाले जाने के कारण उनकी जीत से ज्यादा नोटा पर पड़े वोट्स की चर्चा हो रही है। उदय सामंत ने कहा कि चुनाव प्रचार के समय ही उन्हें पता चल गया था कि लोग नोटा के लिए मतदान करनेवाले हैं। इसलिए उन्होंने पहले से ही इस तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए थे, जबकि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने ऋतुजा लटके का समर्थन करते हुए अपना उम्मीदवार वापस ले लिया था। अगर हमें लड़ना होता या फिर उन्हें हराना होता, तो हम अपने उम्मीदवार का नामांकन वापस क्यों लेते। गौरतलब है कि शिवसेना विधायक रमेश लटके की मृत्यु के बाद अधेरी सीट खाली हुई थी। शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे की तरफ से रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके को इस सीट पर उतारा था। नामांकन के समय भाजपा की तरह से भी मूरजी पटेल का नामकरण किया गया था,लेकिन बाद में कई दलों की मांग के बाद भाजपा ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया था । जिसके बाद लटके की जीत लगभग सुनिश्चित हो गई थी।

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले (renowned singer Asha Bhosle)...

Explore our articles