spot_img

UDAIPUR : स्मृति सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन

उदयपुर : त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान पाली राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित रतनलाल शर्मा अजमेर, शिवचंदओझा ओसियां की स्मृति सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन विज्ञान समिति उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर और चित्तौड़ के जाने-माने कवियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में देश के जाने-माने कवि वरिष्ठ गीतकार रमेश शर्मा को रतन लाल शर्मा अजमेर साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। रमेश शर्मा ने अपने गीतों से पूरे सदन को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्हें साफ़ा, शॉल, उपरणा, स्मृति चिन्ह व सम्मान राशि भेंट कर संस्था ने त्रिसुगंधि साहित्य- शिरोमणि सम्मान से मंच सहित ट्राइबल एरिया डवलपमेंट के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद पांडेय ने सम्मानित किया।

संस्था ने देश के जाने माने कथावाचक वरिष्ठ साहित्यकार गीतकार पंडित नरोत्तम व्यास और वरिष्ठ साहित्यकार पुष्कर गुप्तेश्वर को शिवचंद ओझा ओसियां स्मृति त्रिसुगंधि साहित्य- गौरव सम्मान से सम्मानित किया। बाल साहित्यकार नंद किशोर निर्झर, तरुण दाधीच और अरुण त्रिपाठी अजमेर को उनके समग्र साहित्य लेखन के लिए साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उदयपुर नगर के प्रसिद्ध संगीतकार ग़ज़ल गायक व लेखक प्रेम भंडारी का संस्थान ने कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार विजय लक्ष्मी देथा उदयपुर, वरिष्ठ साहित्यकार करुणा दशोरा उदयपुर, वरिष्ठ साहित्य कार शैलेन्द्र ढड्ढा जोधपुर, ग़ज़ल के युवा व सशक्त हस्ताक्षर नितिन मेहता मौलिक को साहित्य सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपत्ति पी. के दशोरा ने तमाम कवियों की कविताओं पर बड़ी सुंदर व समीक्षात्मक टिप्पणियां की।

कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार किशन दाधीच ने अपनी समसामयिक कविता का पढ़ा। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मंजू चतुर्वेदी ने भी कार्यक्रम की सराहना की।
श्रेणी दान चारण, विजय लक्ष्मी देथा, डॉ करुणा दसौरा, जगदीश तिवारी,दीपक नगाइच रोशन, मधु अग्रवाल,नितिन मौलिक, शैलेन्द्र ढड्ढा, महेंद्र साहू,किरण बाला किरण, रामदयाल मेहरा, अरुण त्रिपाठी,डॉ राजकुमार व्यास, दीपा पंत शीतल,व नंद किशोर निर्झर डॉ निर्मला शर्मा,तरुण दाधीच, शिवदान सिंह जोलावास, अनुश्री राठौड़ सहित तमाम कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की।

New Delhi : दक्षिण अफ्रीका का विजयी चौका

नई दिल्ली : (New Delhi) कोर्बिन बॉश की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका (South Africa recorded their fourth consecutive victory...

Explore our articles