spot_img

BHIWANDI : देश को बिखरने से बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में सहभागी हो -जावेद फारूकी

भिवंडी : भिवंडी के शांति नगर में कांग्रेस शहर ज़ला अध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल रशीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के सिलसिले में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जावेद फारूकी ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत क्यों पड़ी ? इस लिय के बीजेपी की गलत नीति से देश को बिखर रहा है ने राहुल गांधी देश को बचाने के लिए यह भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं , देश में मौजूदा हालात में नफरत बढ़ती जा रही है । लोगों को धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। देश को बचाने के लिए इन हालातों को बदलना जरूरी है। इसलिए लोगों को कांग्रेस पार्टी का समर्थन करना चाहिए , राहुल गांधी का समर्थन किया जाना चाहिए ।

देश में सत्ता में आने के बाद बीजेपी के इरादे और नीति दोनों बदल गए
सचिव जावेद फारूकी ने यह उपस्थित लोगों से प्रश्न करते हुए कहा की आप लोग खुद सोचिए कि राहुल गांधी को इस भारत जोड़ो यात्रा की आवश्यकता क्यों महसूस हुई ? देश को बचाने के लिए 3570 किलोमीटर क्यों चल रहे हैं? आज के समय में राहुल गांधी को इस यात्रा की आवश्यकता क्यों पड़ी? क्योंकि देश में सत्ता में आने के बाद बीजेपी के इरादे और नीति दोनों बदल गए हैं । जबकि कांग्रेस के विचार और हमारी कांग्रेस के राहुल गांधी की मंशा और नीति दोनों नेक हैं। इसलिए मैं सभिंसे आग्रह करता हो की कांग्रेस के साथ आए और भाजपा को हराकर देश को बिखरने से बचाएं। इस दौरान मंच पर भिवंडी कांग्रेस पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल रशीद ताहिर मोमिन , सूफ्यान शेख, रेहाना अंसारी , डॉ. जुबैर अंसारी, अशरफ मुना , रेहान फजले खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी भिवंडी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Explore our articles