
तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में आरकेआईसी के बच्चों ने जीती ओवरआल चैंपियनशिप
सीनियर और जूनियर वर्ग में शिवाजी इंटर कालेज पटेल ने दूसरे स्थान पर जमाया कब्जा
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) राजा कमलाकर इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय 66वीं तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता की ओवरआल चैंपियनशिप मेजबान राजा कमलाकर इंटर कालेज के खिलाड़ियों ने जीती। सीनियर, जूनियर व सबजूनियर बालिका वर्ग में राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ की टीम चैंपियन रही जबकि सीनियर बालक वर्ग में भी आरकेआईसी की टीम चैंपियन रही।
तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन घोषित परिणाम में सीनियर बालिका वर्ग में सर्वाधिक 58 अंक पाकर राजा कमलाकर इंटर कालेज प्रथम और शिवाजी इंटर कालेज पटेलनगर 38 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग में राजा कमलाकर इंटर कालेज 60 अंक पाकर प्रथम और शिवाजी बालिका इंटर कालेज पटेल नगर 19 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहा। इसी तरह सब जूनियर बालिका वर्ग में राजा कमलाकर इंटर कालेज 45 अंक पाकर प्रथम और हरिशंकर पांडेय इंटर कालेज लालापुर 20 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहा।
सीनियर बालक वर्ग में राजा कमलाकर इंटर कालेज 61 अंक पाकर प्रथम और ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कालेज जसरा 36 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग में ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कालेज जसरा 55 अंक पाकर प्रथम और शिवाजी इंटर कालेज पटेल नगर 35 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कालेज जसरा 44 अंक पाकर प्रथम व राजा कमलाकर इंटर कालेज 18 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहा।
सीनियर वर्ग बालिका में गोला फेंक, लंबी कूद व ऊंची कूद में प्रथम स्थान पाकर राजा कमलाकर इंटर कालेज की संजना त्रिपाठी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब जीता। जूनियर बालक वर्ग में 800 मीटर, 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़ में शिवाजी इंटर कालेज पटेलनगर के खिलाड़ी आदर्श सिंह व 100 मीटर, 200 मीटर व लंबी कूद में प्रथम स्थान पाकर अरमान व्यक्तिगत चैंपियन रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कालेज जसरा के खिलाड़ी महेंद्र पटेल ने 100 मीटर लंबी कूद व ऊंची कूद में प्रथम स्थान पाकर व्यक्तिगत चैंपियन रहे।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के संयोजक व प्रधानाचार्य अनय प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता के शांतिपूर्वक सफल आयोजन के लिए संभाग के सभी खिलाड़ियों एवं शिक्षकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बारा क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से आह्वान किया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद में प्रतिभाग अवश्य कराएं। उन्होंने विजयी खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का संचालन डॉ बृजेश यादव ने किया। प्रतियोगिता में शिक्षक सीपी सिंह, अरविंद कुमार गौतम, ओपी धारिया, रामबोध खरवार, सीबी यादव, अजय प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत पटेल, नीलेश राय, राम सिंह, अजय कुमार, शीतल सिंह, अनुभव सिंह, आरती सिंह, लाडली वर्मा, समीर बाबू, हरिकृष्ण, राकेश चंद्र मिश्र, अजय कुमार, वकील प्रसाद शुक्ल, अर्जुन सिंह तोमर, क्रीडाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम, अजय प्रताप सिंह, सुरेंद्र राम सिंह, सिद्धार्थ तिवारी, योगेंद्र कुमार पांडेय, प्रेम शंकर दुबे, शिवाकांत पाल, राजेश कुमार मिश्र, राकेश कुमार, चंदन सिंह, दीपेंद्र सिंह, लवकुश मिश्र, अनिल मिश्र, समीर कुमार, पवन कुमार यादव, प्रभु दयाल, लाडली वर्मा, शैल त्रिपाठी, शीतल सिंह, विभा सिंह मौजूद रहीं।


