spot_img

Prayagraj : इविवि में चस्पा किए गए क्यूआर कोड वाले पोस्टर

Prayagraj: Posters with QR codes pasted in IVI

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी समेत तमाम अफसरों के फोटो वाले क्यूआर कोड आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में चस्पा पाए गए। सुबह-सुबह जब बच्चे व इविवि का स्टाफ विवि परिसर में पहुंचा तो जगह-जगह दीवारों पर क्यूआर कोड वाले पोस्टर चस्पा दिखे। इन पोस्टरों पर लिखा था ‘’पे मनी टेक जॉब’’। अधिकारियों और प्रोफेसर्स की फोटो वाले क्यूआर कोड के पोस्टर चस्पा होने की जैसे ही जानकारी हुई, लोग मौके पर पहुंचने लगे और फोटो क्लिक कर इसे सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया।
हालांकि दूसरी तरफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से उन पोस्टरों को हटाने का भी काम शुरू हो गया, लेकिन जब तक पूरी तरह से पोस्टर पूरी तरह से हटवाया जाता, फोटो और वीडियो वायरल हो चुका था।
बताते चलें कि इविवि में इस समय कई विभागों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा छह नवंबर को गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती की जानी है। इसे लेकर छात्र पहले ही विरोध जाहिर कर चुके हैं। फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ काफी समय से अशांत चल रहा विवि परिसर आज एक बार फिर इन पोस्टरों कीवजह से चर्चा में रहा। उक्त पोस्टर चस्पा किए जाने के संबंध में विवि प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिउत्तर नहीं दिया गया है।

Explore our articles