
एडीलेड: (Adelaide) अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।
आस्ट्रेलिया ने टीम में तीन बदलाव किये हैं । चोट के कारण नियमित कप्तान आरोन फिंच टीम से बाहर हैं जिनकी जगह मैथ्यू वेड कप्तानी करेंगे ।टिम डेविड भी चोटिल हैं जबकि मिशेल स्टार्क को बाहर किया गया है । इनकी जगह कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ और केन रिचर्डसन खेलेंगे ।


