spot_img

ULHASNAGAR : हिंदी भाषी फाउंडेशन द्वारा मातारानी की चौकी का आयोजन

उल्हासनगर : उल्हासनगर, कल्याण, डोम्बीवली, अम्बरनाथ व आसपास के लाखों हिंदी भाषी व उत्तरभारतीय रत्नों को एक जुट करने के लिए हिंदी भाषी संघटना का निर्माण किया गया है।
नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा जी की कृपा प्राप्ति के लिए संगठन द्वारा भव्य मातारानी की चौकी का आयोजन किया गया है,
दिनांक 30 सितंबर के दिन शुक्रवार समय शाम 6 से 10 बजे तक विश्राम भवन कल्याण मुरबाड हाईवे शहाड, उल्हासनगर 1 में आयोजित इस धार्मिक समारोह में संगीत संयोजक मां शारदा म्यूजिकल संस्था द्वारा गीतसंगीत के माध्यम से मातारानी का आवाहन किया जायेगा। इसके लिए उल्हासनगर के सभी उतर भारतीयों को आमंत्रित किया गया है यह जानकारी संतोष पांडे द्वारा पत्रकारों को दी गई।

Explore our articles