spot_img

Ranchi: झारखंड में डेंगू के 302 संदिग्ध मरीज मिले, 30 में पुष्टि

रांची:(Ranchi) राज्य में डेंगू-चिकनगुनिया पांव पसार रहा है। सोमवार तक राज्य भर में डेंगू के 302 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 294 लोगों ने अपना जांच करवाया है, जिसमें 30 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में डेंगू के 109 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि दुमका में 21 संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी मरीजों ने डेंगू जांच के लिए अपना सैंपल दिया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

वहीं रांची में 95 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 11 में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि सरायकेला में 20 और साहिबगंज में 12 डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले हैं। रामगढ़ में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जांच के बाद सभी में डेंगू की पुष्टि हुई है। हजारीबाग में 13, दुमका में 21, देवघर में सात, धनबाद में 12, गढ़वा में तीन, कोडरमा में दो, पलामू में दो डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले हैं।

वहीं राज्य भर में चिकनगुनिया के 240 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 140 मरीज ने अपना जांच करवाया। जिसमें 20 मरीज चिकनगुनिया पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें रांची में 95 मरीज चिकनगुनिया के संदिग्ध हैं। सभी की जांच कराए जाने के बाद 20 मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है।

Explore our articles