spot_img

West Bengal : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हिंसक झड़प, 12 लोग गिरफ्तार

West Bengal: Violent clash in Birbhum district of West Bengal, 12 people arrested

सिउड़ी: (Siuri) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना सैंथिया थाना क्षेत्र के बहारपुर गांव में सोमवार शाम को हुई। हिंसक झड़प में एक देसी बम भी फेंका गया। कई अन्य बम भी उनके फटने से पहले बरामद कर निष्क्रिय कर दिए गए।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि झड़प तृणमूल कांग्रेस के दो स्थानीय गुटों के बीच हुई, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘ झड़प निजी कलह के चलते हुई और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।’’

अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले सिउड़ी अस्पताल ले जाया गया और वहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत अब भी गंभीर हे।सिउड़ी से तृणमूल कांग्रेस के विधायक विकास चौधरी ने कहा, ‘‘ स्थानीय विवाद के चलते यह झड़प हुई। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।’’हालांकि भाजपा की जिला इकाई के अध्यक्ष ध्रुबा सहाय ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के कारण बीरभूम में पार्टी के गुटों में झड़प आम बात हो गई है।

पुलिस अधीक्षक नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
उन्होंने कहा, ‘‘ इलाके से कई देसी बम बरामद किए गए हैं। गांव में पुलिस की एक चौकी स्थापित की गई है।’’बम निरोधक दस्ते ने मौके से मिले कई बम उनके फटने से पहले बरामद कर निष्क्रिय कर दिए।स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि तनाव व्याप्त है। मामले में गिरफ्तार किए गए 12 लोगों को आज सिउड़ी में एक अदालत में पेश किया जाएगा।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles