spot_img

Uttarkashi: क्षमता से अधिक संख्या में यमुनोत्री धाम आ रहे श्रद्धालु, पुलिस प्रशासन ने की फिलहाल यात्रा स्थगित करने की अपील

उत्तरकाशी:(Uttarkashi) चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव यमुनोत्री धाम में यात्रा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाम में रातभर फंसे रहे। क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचने से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये हैं। पुलिस अधीक्षक (Police Officer) ने रविवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा की योजना बना रहे श्रद्धालुओं से फिलहाल यात्रा स्थगित करने की अपील की है।

शनिवार को तीर्थयात्री अलग-अलग स्थानों पर भारी जाम में फंसे रहे। स्थिति को नियंत्रिण करने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने आधी रात सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक की कमान संभाली। एसपी यमुनोत्री हाइवे पर स्यानाचट्टी के पास जाम क्लियर करवाकर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कवायद में लगे रहे।

गौरतलब है कि यमुनोत्री धाम में पहले दिन क्षमता से अधिक 12129 श्रद्धालुओं ने मां यमुनोत्री धाम के दर्शन करने पहुंचे। इस आंकड़े में स्थानीय लोग गिनती में शामिल नहीं हैं। जबकि यात्रा के पहले दिन स्थानीय लोगों की अच्छी खासी तादाद थी। यमुनोत्री धाम की क्षमता महज नौ हजार श्रद्धालुओं की है।

पुलिस की अपील- यमुनोत्री की यात्रा स्थगित करें श्रद्धालु

यमुनोत्री धाम में पहले ही दिन क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के आने से हालात बिगड़ रहे हैं। उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि रविवार के लिए यमुनोत्री धाम पूरी तरह से भर चुका है इसलिए श्रद्धालु आज यमुनोत्री धाम की यात्रा स्थगित करें। उन्होंने कहा कि अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आ रहे हैं, उनसे आज यमुनोत्री जी की यात्रा स्थगित करने की अपील की जा रही है।

Hyderabad : चोटिल पेन की जगह कोएत्जी हैदराबाद टीम में

हैदराबाद : (Hyderabad) सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने चोटिल डेविड पेन (David Payne) की जगह गेराल्ड कोएत्जी को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League...

Explore our articles