spot_img

United Nations : उत्तर कोरिया के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर रूस ने किया वीटो

संयुक्त राष्ट्र : रूस ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव पर वीटो कर दिया जिससे संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों द्वारा उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों की निगरानी अप्रभावी हो गई।

अमेरिका द्वारा प्रायोजित सुरक्षा परिषद के इस प्रस्ताव के जरिए संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की एक समिति के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाया जाना था लेकिन रूस के वीटो से अब इसका संचालन रुक जाएगा। 15 सदस्यीय परिषद में इसके पक्ष में 13 मत पड़े जबकि रूस ने विरोध में वोट किया और चीन अनुपस्थित रहा।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने मतदान से पहले परिषद को बताया कि पश्चिमी देश उत्तर कोरिया का गला घोंटने की कोशिश कर रहे हैं और उसके परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने में प्रतिबंध अप्रासंगिक साबित हुए हैं।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles