
उल्हासनगर : (Ulhasnagar) गुरुवार रात उल्हासनगर के खेमानी क्षेत्र (Khemani area of Ulhasnagar) में एक दर्दनाक हादसे में बैनर लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि मोरे (Ravi More) के रूप में हुई है, जो कल्याण शहर के शांतिनगर स्थित खाडेगोलावली (Khadegolavali area in Shantinagar, Kalyan) क्षेत्र का निवासी था।
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया युवक
जानकारी के अनुसार, पूर्व उपमहापौर भगवान भालेराव (former Deputy Mayor Bhagwan Bhalerao) के जन्मदिन के लिए खेमानी परिसर स्थित रूहानी सत्संग हॉल (Ruhani Satsang Hall in the Khemani) के सामने बैनर लगाया जा रहा था। इसी दौरान रवि मोरे का हाथ वहां से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार से छू गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट लगते ही रवि गंभीर रूप से झुलस गया और कुछ समय तक बिजली के तार की चपेट में फंसा रहा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को नीचे उतारा और इलाज के लिए नजदीकी सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व उपमहापौर भगवान भालेराव ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को भी बैनर लगाने के लिए नहीं कहा था और संबंधित लोगों ने अपनी इच्छा से बैनर लगाया था। भालेराव ने कहा कि इस दुखद घटना के बाद उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है।





