spot_img
Home latest ULHASNAGAR : आचार्य महामंडलेश्वर श्री 108 स्वामी शिवेन्द्रपुरी जी महाराज मंगलवार को...

ULHASNAGAR : आचार्य महामंडलेश्वर श्री 108 स्वामी शिवेन्द्रपुरी जी महाराज मंगलवार को ब्रम्हलीन हो गए

0
611

बुधवार सुबह उनकी पार्थिव देह की महानिर्वाण यात्रा निकाली जाएगी

उल्हासनगर : उल्हासनगर कैंप 5 गांधी रोड पर स्थित स्वामी ओंकारानंद आश्रम के प्रधान आचार्य महामंडलेश्वर श्री 108 स्वामी शिवेंद्रपुरीजी महाराज का आज मंगलवार की दोपहर को ब्रम्हलीन हो गए। इससे उल्हासनगर शहर सहित देश विदेशों में भी शोकाकुल माहौल बन गया है। आचार्य महामंडलेश्वर श्री 108 स्वामी शिवेंद्रपुरीजी महाराज का जन्म 21 अगस्त 1933 को उत्तर प्रदेश के बनारस में हुआ था। सन 1958 में एक सत्संग कार्यक्रम के दौरान स्वामी ओंकारानंद महाराज के विचारों से प्रेरित होकर स्वामी शिवेंद्रपुरी महाराज ने अपना पूरा जीवन उन्हें समर्पित कर दिया। उसी वर्ष उन्होंने स्वामी ओंकारानंद से दीक्षा ली थी। उसके बाद गुरु के मार्गदर्शन में उन्होंने आध्यात्मिक प्रगति करते हुए पूरे देश की यात्रा किए। स्वामी शिवेंद्रपुरी महाराज ने 1982 में संन्यास ले लिए। फिर वे अपने आध्यात्मिक कार्य के साथ-साथ पूरे देश में प्रचार और प्रसार जारी रखा। वर्तमान में वे आवाहन अखाड़ा के अध्यक्ष थे और इनके पूरे देश में आश्रम और भक्त हैं। उल्हासनगर के साथ-साथ हरिद्वार में शिवायतन चैरिटेबल ट्रस्ट, नासिक के देवलाली क्षेत्र में शिवार्चन आश्रम, न्यूजीलैंड में शिव मंदिर, कनाडा में सनातन योगालय जैसे कई आश्रम स्थापित किए हैं। शिवेंद्रपुरी महाराज के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उल्हासनगर गांधी रोड स्थित उनके आश्रम में रखा गया है और बुधवार की सुबह उनकी पार्थिव देह की महानिर्वाण यात्रा निकाली जाएगी।यह यात्रा सुबह 7 बजे से ओमकारानंद आश्रम गांधी रोड उल्हासनगर 5 से शुरू होकर नेताजी चौक उल्हासनगर 5 नम्बर होते हुये आश्रम वापस आयेगी।फिर सुबह 11 बजे उनका समाधि समारोह होगा। यह बात आश्रम के शिष्य विलास चौधरी व राम सोनी ने बताया है।