spot_img
Home bhiwandi BHIWANDI : बकाया संपत्ति कर वसूली हेतु मनपा ने शुरू किया अभय...

BHIWANDI : बकाया संपत्ति कर वसूली हेतु मनपा ने शुरू किया अभय योजना

0
398

1 दिसंबर से 28 फरवरी तक शुरू रहेगा योजना

फरवरी में टैक्स भरने पर ब्याज में 50% फीसदी होगा ब्याज माफ

भिवंडी : भिवंडी मनपा बकाया करो की वसूली के लिए तीन माह के लिए “अभय योजना” शुरूआत की है। उक्त योजना 1 दिसंबर 2022 से 31जनवरी 2023 तक यानी 62 दिनों के लिए शुरू किया गया है, जिसमें बकाया भरने पर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट दिया जाएगा। उक्त जानकारी भिवंडी मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने दी है। मालूम हो कि भिवंडी मनपा का संपत्ति कर वसूली के लिए मनपा द्वारा कड़ाई करने के बावजूद मनपा को सफलता नहीं मिल रही है, जिसके चलते मनपा न सिर्फ आर्थिक तंगी से जूझ रही है, बल्कि शहर का विकास कार्य भी बाधित हो रहा है। इस कारण बकाया करो की वसूली के लिए ब्याज में शत-प्रतिशत छूट देने के लिए अभय योजना शुरू करने की मांग हो रही थी, जिसके बाद मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने 1 दिसंबर यानी गुरूवार से बकाया करों की वसूली हेतु 62 दिन के लिए यानी 31 जनवरी 2023 तक अभय योजना शुरू की है। इस दरम्यान बकाया घर कर व जल कर भरने पर ब्याज में सौ फीसदी छूट दी जाएगी। इसके अलावा फरवरी में एक फरवरी से 28 फरवरी तक बकाया टैक्स भरने पर ब्याज में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। आयुक्त ने अभय योजना का लाभ उठाकर शत-प्रतिशत ब्याज से मुक्ति पाने के लिए 62 दिन में बकाया टैक्स भरने की अपील जनता से की है। इतना ही नहीं आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बावजूद बकाएदार टैक्स नहीं भरते हैं, तो उन पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।