spot_img
Home crime news DOMBIVALI : मंगलसूत्र छीन कर फरार चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DOMBIVALI : मंगलसूत्र छीन कर फरार चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
299

डोंबिवली : डोंबिवली वेस्ट के देवी चौक इलाके में गत सुबह करीब 85 वर्षीय एक महिला मॉर्निंग वॉक कर रही थीं, इसी बीच एक चोर उसका पीछा कर रहा था। कुछ दूरी पर अकेला होने का मौका पाकर चोर ने महिला का गला दबाकर उसका मंगलसूत्र छीन कर भाग गया। इस संबंध में विष्णुनगर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक महिला का पीछा करता दिख रहा है। पुलिस ने इस युवक की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को शक हुआ कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा युवक आसपास के इलाके का रहने वाला हो सकता है। पुलिस ने इलाके में सर्चिंग शुरू की और पुलिस तुरंत चोर के घर गई और चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोर का नाम कानू वघारी है। कुछ महीने पहले उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ था, जिसमें उनके पास जितने पैसे थे, वे सब खर्च हो गए थे, इसलिए वे आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। खुलासा हुआ कि इसी तंगी के कारण उसने चोरी का सहारा लिया। पुलिस को शक है कि उसने पहले भी चोरी की होगी और पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। ऐसी जानकारी पंढरीनाथ भालेराव वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विष्णु नगर थाना ने दी है।