spot_img

Ujjain: उज्जैन में बाबा महाकाल से चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना

उज्जैन:(Ujjain) चंद्रयान-3 की सफलता के लिए आज तड़के विश्व विख्यात महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजा अर्चना की गई। लोगों ने भगवान महाकाल से इसकी सफलता के लिए प्रार्थना की। 14 जुलाई को भी इस मिशन की सफलता के लिए अनुष्ठान और अभिषेक किया गया था।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। भस्म आरती में शामिल श्रद्धालु चंद्रयान-3 के तस्वीरें लेकर महाकाल मंदिर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इसरो प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ 24 मई को उज्जैन आए थे। उन्होंने महाकाल मंदिर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए कामना की थी।

Explore our articles