spot_img

Trivandrum: केरल में एक बार फिर कांग्रेस का दबदबा, राहुल गांधी बड़े अंतर से आगे, भाजपा भी एक सीट की दावेदार

त्रिवेन्द्रम:(Trivandrum) दक्षिण भारत के आखिरी राज्य केरल में कांग्रेस का दबदबा बरकरार है। शुरुआती दो घंटों के बाद कांग्रेस राज्य की 20 में से 13 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य (Former President Rahul Gandhi State) की वायनाड़ सीट से भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी का भी राज्य में खाता खुलता दिख रहा है। त्रिशूर से भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माकपा के उम्मीदवार से 10 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

केरल में एक बार फिर 2019 का ही इतिहास दोहराता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने 2019 में 15 सीटें जीती थीं, इस बार वह 13 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी 02 पर, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 02 पर और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी 01 सीट पर आगे चल रही हैं। इन दलों ने 2019 में भी इतनी ही सीटें जीती थीं। केरला कांग्रेस भी इस बार 01 सीट पर आगे चल रही है।

Explore our articles