spot_img

Thane : मुख्यमंत्री के चुनावी क्षेत्र से लेकर पूरे शहर में लगा मोदी नहीं चाहिए के पोस्टर

ठाणे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे के विरुद्ध उद्धव ठाकरे दल के शिवसैनिकों ने मुख्यमंत्री के चुनावी क्षेत्र से लेकर पूरे शहर में मोदी नहीं के बैनर लगाए हैं। ठाकरे शिवसेना ठाणे के उपजिलाप्रमुख संजय घाडिगावकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विधानसभा क्षेत्र कोपरी पाचपखाडी में मोदी नको के बैनर लगाया है, जिसकी चर्चा ठाणेकरों में चल रही है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुणगान गा रहे हैं, तो वहीं उनके चुनावी क्षेत्र में घाडिगावकर ने पीएम मोदी के विरुद्ध में हल्ला बोल दिया है। पूर्व नगरसेवक व शिवसेना उपजिलाप्रमुख संजय घाडिगावकर से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई चरम पर है। 2024 में जनता इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ मतदान करेगी।उन्होंने ने कहा किअब मोदी कितना भी आश्वासन जनता को दे लेकिन जनता की आत्मिक भावना मोदी नहीं की है और देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार को हराने की भावना लिए जनता के मन में है।

Explore our articles