spot_img

THANE : राकांपा ने राष्ट्रपति सेकी कोश्यारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ठाणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि राज्यपाल ने कई मौकों पर विवादित बयान दिए हैं जिससे महाराष्ट्र के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और यह आचरण अस्वीकार्य है।कोश्यारी ने औरंगाबाद में शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के आदर्श थे। राज्यपाल के इस बयान को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनकी आलोचना की है।

Explore our articles