spot_img

Thane: महाराष्ट्र में मंत्री ने भाषण के दौरान मंच पर बातचीत कर रहे अधिकारियों को फटकार लगायी

Thane

ठाणे:(Thane) महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसारकर शनिवार (Minister Deepak Kesarkar Thane on Saturday) को ठाणे में अपने भाषण के दौरान तब नाराज हो गये जब मंच पर आसीन कुछ अधिकारी आपस में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एक आईएएस अधिकारी के अन्य अधिकारियों से बातचीत करने पर ऐतराज किया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है जिसमें शिक्षा मंत्री अधिकारी की ओर पलटते हैं और कहते हैं, ‘‘ आप हमारे सीईओ से बातचीत कर रहे हैं। सीईओ को भी अनुशासन का पालन करना चाहिए। आप आईएएस अधिकारी या राज्य सरकार के अधिकारी हो सकते हैं । मैं अब से ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करूंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मंत्री हूं जो ईमानदारी से काम करता है और मैं राज्य एवं बच्चों को अपनी सेवा देना चाहता हूं। हम भावी पीढ़ी के लिए जिम्मेदार हैं।’’

Explore our articles